{"_id":"5827687f4f1c1b6729b3baab","slug":"petrol-pump-looted-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूटे पांच हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर लूटे पांच हजार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। नगर के पेट्रोल पंप पर धावा ोलकर बदमाशों ने सेल्समैनों से पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने थानाध्यक्ष से मिलकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
नगर के सिंघल सर्विस स्टेशन पर कार्यरत विनोद पुत्र कृष्ण सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार सुबह 11 बजे ग्राहकों को तेल दे रहा था। उसी समय एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष थी। उन्होंने तेल डलवाने का बहाना कर उसके हाथ से पांच हजार रुपये छीन लिए।
सेल्समैन ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पंप पर कार्यरत अन्य कर्मचारी विकास कुमार पुत्र सलेक चंद ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल सरकारी अस्पताल में पहुंचे और अपना उपचार कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, थानाध्यक्ष नरेश चौहान का कहना है कि बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।