फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PDS is in dispute Murder

राशन की दुकान के विवाद में हुआ मर्डर

Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
PDS is in dispute Murder
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव हींड-जगदीशपुरा मार्ग पर दूध विक्रेता की हत्या करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या की वजह राशन की दुकान का विवाद बताया गया है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया।
विज्ञापन


थानाभवन के गांव हिंड निवासी दूध विक्रेता गुल्लू उर्फ गुलफाम पुत्र यासीन की बृहस्पतिवार रात हिंड जगदीशपुरा मार्ग पर रेलवे फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई तसव्वर पुत्र यासीन ने तहरीर देकर बताया कि गुल्लू बृहस्पतिवार रात साथी मकसूद के साथ जगदीशपुरा से दूध लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह हींड रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाकर खडे़ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा गुल्लू के सिर पर सटाकर गोली मार दी, जबकि मकसूद ने भाग कर जान बचाई। शुक्रवार सुबह गुल्लू का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग पर हिंड पुलिया के पास रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने दो दिन के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
तसव्वर ने गांव के ही कुरबान पुत्र इंजार, गुलफाम उर्फ गुल्ला पुत्र इंतजार, जुल्फकार उर्फ जिलवा पुत्र अस्त अली, रागिब पुत्र शमशेर के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। तस्सव्वर ने बताया कि उसके भाई गुल्लू ने हिंड गांव के राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। राशन की दुकान हत्यारोपी कुरबान की पत्नी के नाम थी। जिला प्रशासन ने राशन डीलर की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। वहीं, गत एक मार्च 2016 को गुल्लू और अन्य ग्रामीणों ने शामली तहसील दिवस में आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।


शिकायत पर नहीं बरती गंभीरता
हिंड पुलिया पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही की वजह से गुल्लू की जान गई। क्योंकि एक मार्च को जब तहसील दिवस में  लिखित शिकायत कर जान का खतरा बताया गया था, तो पुुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि उस शिकायत पर कार्रवाई होती, तो गुल्लू की जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed