फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man accused of cow slaughter caught commotion

गोवध के आरोपी युवक को पकड़ा, हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Man accused of cow slaughter caught commotion
अरेस्‍ट
कांधला। गांव गंगेरू में गोकशी की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया। मौके से गोवंश के अवशेष और कटान के उपकरण बरामद हुए। इससे आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गंगेरू पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


गांव के कुछ युवक ईदगाह के समीप गोवंश कटान किए जाने की सूचना ग्रामीणों को हुई तो रोष    फैल गया और सूचना पर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के    वहां पर पहुंचते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों ने उनका पीछा करते हुए एक युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष और उपकरण बरामद किए। मौके की स्थिति को देखते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश चौहान ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। उन्होंने गोवंश कटान कर रहे युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर कार्रर्वइा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed