Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जलने से नौ माह के बच्चे की मौत, मां पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया

Thu, 26 Nov 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime news
बालैनी। पुरा महादेव गांव में बुधवार रात जलने से गौरव के बेटे वशिष्ठ (9) माह की मौत हो गई। गौरव के परिजनों ने उसकी पत्नी पर बेटे की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गौरव को पत्नी को लेकर थाने चले गए। जहां उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

पुरा महादेव गांव निवासी गौरव की शादी तीन साल पहले मेरठ जिले के राधना गांव निवासी डोली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता रहता था। इसको लेकर मारपीट भी हुई। बताया कि मंगलवार को मारपीट होने पर डौली ने पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने गौरव और उसके जेठ को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे गौरव अपने घर पहुंचा। इसके बाद फिर से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

गौरव ने आरोप लगाया कि घर में पहुंचने पर नौ माह का बेटा वशिष्ठ जला हुआ मिला। बच्चे को लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंचा तो चिकित्सकों ने वहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बेटे की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही गौरव के घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गौरव के परिजनों ने उसकी पत्नी पर बेटे को जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली बोली, मैं कैसे मार सकती हूं अपने बेटे को, मैंने तो मोमबत्ती जलाई थी
डोली ने बताया कि मेरा बेटा वशिष्ठ सो रहा था। मैंने तो चारपाई के बराबर में खिड़की लगी जगह पर दीवार पर मोमबत्ती जलाई थी। इसके बाद काम में लग गई। बेटा कैसे जला मुझे नहीं पता। मैं अपने बेटे को कैसे मार सकती हूं। मैं तो उसे हर समय अपने साथ रखती थी। महिला ने पति समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

एक चारपाई जली, बाकी सब ठीक
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को एक चारपाई और उस पर पड़े कुछ कपड़े ही जले हुए मिले। इसको लेकर पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डोली से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की।


वर्जन- जलने से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मोमबत्ती चारपाई पर गिरने से आग लगी और बच्चा छोटा होने के कारण जलने से उसकी मौत हो गई। उसकी मां पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्णेंदु सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed