{"_id":"6b073fd620bbebafad0da45c","slug":"sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-fir-registered-against-three-individuals-lucknow-news-c-13-lko1070-2025059-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, तीन पर एफआईआर
Thu, 26 Nov 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। मड़ियांव इलाके की एक युवती ने रिश्तेदार युवक पर शादी का वादा कर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर युवक और उसके माता-पिता समेत तीन पर एफआईआर दर्ज हुई है।
18 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, करीब दो साल पहले नाबालिग रहते हुए उसके युवक से प्रेम संबंध हुए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और यौन शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक मुकर गया। उसके माता-पिता ने भी शादी से इन्कार कर मारपीट कर भगा दिया। पुलिस व प्रशासन से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। मड़ियांव इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो और यौन शोषण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ जांच जारी है।