Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen hunting a dog; video goes viral

Amroha News: कुत्ते का शिकार करते दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Thu, 26 Nov 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen hunting a dog; video goes viral
नौगावां सादात। क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। मंगलवार रात बिजरा रोड स्थित शहजाद अब्बास के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। वह एक कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाकर खा रहा था। इसी दौरान जंगल से लौट रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। अचानक सामने तेंदुए को देखकर लोग सहम गए। उन्होंने सुरक्षित दूरी बनाते हुए चुपके से उसके वीडियो बना लिए। बुधवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

बताया गया कि सभासद कामिल, असकरी, वसीम, औन मोहम्मद और कासिम जंगल की ओर से वापस लौट रहे थे। तभी खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। वायरल हुए करीब 20-20 सेकेंड के दो वीडियो में एक में तेंदुआ कुत्ते के बच्चे को खाते नजर आ रहा है, जबकि दूसरे में वह सड़क किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ग्रामीणों के बीच तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के सक्रिय होने से खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। सुबह और शाम खेतों की ओर जाने वाले लोगों को विशेष रूप से डर सता रहा है। कई ग्रामीणों ने खेतों की ओर अकेले जाने से परहेज करना शुरू कर दिया है। लोगों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश कराने और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नौगावां सादात क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ दिखाई दे चुका है। इससे ग्रामीणों में पहले से ही भय बना हुआ है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed