फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   lakdi vyapari ke ghar dakaiti

बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी के घर डकैती 

Fri, 13 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
lakdi vyapari ke ghar dakaiti
डकैती के बारे में जानकारी लेते एसपी। - फोटो : डकैती के बारे में जानकारी लेते एसपी।
जलालाबाद/शामली। हथियारों से लैस बदमाशों ने गांव हसनपुर लुहारी में लकड़ी व्यापारी और उनके पड़ोसी के मकान में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। दोनों मकानों से नकदी और जेवरात सहित करीब 50 लाख रुपये का सामान लेकर बदमाश फरार हो गए। क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर छानबीन की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वारदात का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन


गांव हसनपुर लुहारी निवासी विनोद जिंदल लकड़ी व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हथियारबंद 12 बदमाशों ने विनोद जिंदल और रजनीश उर्फ मोनू जिंदल के घर का दरवाजा पड़ोसी वीर सिंह प्रजापति की बेटी ज्योति को गन प्वाइंट पर लेकर खुलवाया। पड़ोसी की बेटी की आवाज सुनकर व्यापारी की पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद आठ बदमाश घर में घुस गए, जबकि कुछ बाहर ही खड़े रहे। घर में मौजूद व्यापारी विनोद, उनकी पत्नी और बेटे मोनू जिंदल को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों के पास तमंचे, पिस्टल और टॉर्च भी थीं। 
विज्ञापन


बदमाशों ने घर में रखी सेफ, संदूक आदि के ताले तोड़ दिए। परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटते हुए गहने नकदी की जानकारी मांगी। सब कुछ बताने के बाद भी बदमाशों ने व्यापारी विनोद की गर्दन पर चाकू रखकर गर्दन काटने की धमकी दी। जिस पर व्यापारी की पत्नी गिड़गिड़ाने लगी। तब एक बदमाश ने अपने साथी को रोका। करीब एक घंटा तक बदमाश मकान में रहे एवं घर से लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। परिवार के सदस्यों के एक कमरे में बंधक बनाने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिवार के सदस्यों से बदमाशों ने मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाभवन पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ थानाभवन भी मौके पर पहुंचे। फिर क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर छानबीन कराई गई। इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी का कहना है कि वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश राणा ने पीड़ित के मकान पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके वारदात का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की।  

आधी रात से पड़ोसी के मकान पर रखा कब्जा 
व्यापारी विनोद जिंदल के घर में घुसने से पूर्व बदमाशों ने पड़ोसी वीर सिंह पुत्र शिवचरण प्रजापति के घर में डेरा जमा लिया था। देर रात करीब 12 बजे वीर सिंह के मकान पर पीछे की तरफ से छत के रास्ते बदमाश घुसे। वीर सिंह के बेटे, बेटी, उसकी पत्नी और मां को बंधक बनाकर रातभर लूटपाट मचाई। वीर सिंह के मकान से बदमाशों ने 33 हजार रुपये नकदी, 500 ग्राम चांदी और सोने के जेवरात लूटे। सुबह साढे़ चार बजे वीर सिंह की बेटी ज्योति को आतंकित कर लकड़ी व्यापारी के घर का दरवाजा खुलवाया। 


घटना के विरोध में बंद रहा बाजार 
 व्यापारी और उनके पड़ोसी के मकान में हुई डकैती से हसनपुर लुहारी गांव के व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को दिनभर बाजार बंद रहा। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार से गांव के बहुत से घर चलते हैं ऐसे में उक्त घटना एक परिवार के साथ नहीं हुई बल्कि उन तमाम परिवारों के साथ हुई, जिनका इस परिवार से जुड़ाव है। घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह से खौफजदा और सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed