फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kandhla found missing timber merchant

कांधला से मिला लापता लकड़ी व्यापारी

Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kandhla found missing timber merchant
थानाभवन। गांव सोंता रसूलपुर से गायब हुआ लकड़ी व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में कांधला क्षेत्र से मिला है। व्यापारी की जेब से करीब 96 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने लकड़ी व्यापारी का मेडिकल कराते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम सोंता रसूलपुर निवासी गुलिस्तान संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। रविवार को ग्रामीणों ने उसकी बरामदगी के लिए दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। गुलिस्तान के पुत्र सद्दाम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गुलिस्तान कांधला में मौजूद है। पुलिस और परिजनों ने तुरंत कांधला में मुख्य मार्ग पर एक लकड़ी की टाल के समीप से गुलिस्तान को बरामद किया और थानाभवन थाने ले आए।
विज्ञापन


गुलिस्तान ने बताया कि वह गांव से डेढ़ लाख की नकदी लेकर गांव हरड़ में भुगतान करने जा रहा था। तभी पीछे से मारुति कार आई और बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। सोमवार सुबह नौ बजे बदमाश उसे कांधला में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर टाल के पास छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पेट्रोल पंप के पास उसे गांव का ही एक व्यक्ति यूनुस मिला। जिसने सूचना पुलिस को दी। सीओ थानाभवन वसीम खान ने बताया कि गुलिस्तान के पास से 96,500 रुपये बरामद हुए है। जबकि वह डेढ़ लाख रुपये घर से लेकर चलने की बात कह रहा है।


इसमें से 19 हजार किसी टाल व्यापारी को देने की बात कही है। गुलिस्तान का डाक्टरी परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। व्यापारी के अपहरण का मामला संदिग्ध लग रहा है। उसके शरीर पर किसी खरोंच तक का निशान नहीं है। उसके पास से बड़ी रकम भी मिली है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed