फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kagga's brother arrested in encounter

मुठभेड़ में कग्गा का भाई गिरफ्तार, पैरों में लगी दो गोलियां

Sun, 21 Jan 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 21 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kagga's brother arrested in encounter
घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बाइक सवार युवकों से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से गांव हरसाना के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैरों में दो गोलियां लगी है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश मुस्तफा उर्फ कग्गा का भाई है।
विज्ञापन
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जुनेद अपने साथी खालिद के साथ बाइक से गंगोह थानाक्षेत्र के गांव धलापड़ा से गांव लौट रहा था। रविवार रात करीब 8.30 बजे वह ऊन-झिंझाना मार्ग पर काली मंदिर के पास पहुंचा। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित करते बाइक सवार को रोक लिया। बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ऊन की ओर से फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़ितों ने डायल-100 पुलिस को की। बदमाशों द्वारा लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। झिंझाना, ऊन और चौसाना और डायल-100 पुलिस ने बताई गई लोकेशन के अनुसार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव हरसाना के पास बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को दोनों पैरों में दो गोलियां लग गई।
विज्ञापन
बदमाश को गोली लगने पर उसका साथी खेतों के रास्ते फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनीस पुत्र जाहिद निवासी बाढ़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर बताया, जबकि फरार बदमाश का नाम जब्बार पुत्र नियाजू निवासी गांव अलीपुरा थाना झिंझाना बताया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अनीस मुस्तफा उर्फ कग्गा का भाई है। बताते चले कि मुस्तफा उर्फ कग्गा ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर सिपाही सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके कुछ महीने बाद सहारनपुर पुलिस ने बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र में लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है, बदमाश को गोलियां लगी है, उससे पूछताछ की जा रही है
डॉक्टर अजयपाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed