फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jinjana milk seller robbed in broad daylight

झिंझाना में दिनदहाड़े दूध विक्रेता से लूट

Mon, 15 Feb 2016 12:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के वेदखेड़ी तिराहे पर बदमाशों ने दिनदहाड़े दूध विक्रेता से लूटपाट की। विरोध करने पर तमंचे की बट मार दी। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कैराना के गांव बरनावी निवासी इसरार दूध का काम करता है। रविवार को वह झिंझाना से दूध बेचकर वेदखेड़ी के रास्ते गांव लौट रहा था। जब वह वेदखेड़ी तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उन्होंने तमंचे निकालकर इसरार से लूटपाट की।

विरोध करने पर एक बदमाश ने इसरार के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश इसरार की जेब से 5500 रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में इसरार थाने पहुंचा और एक बदमाश को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


उधर, ऊन के गांव गागौर निवासी निवासी बालिस्टर पुत्र श्रीपाल रविवार शाम बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में ऊन बाईपास मार्ग पर मिले हथियारबंद तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। उससे  2800 रुपये नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद ऊन चौकी पर पहुंचकर पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed