फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspector Death in accident

हादसे में दरोगा की मौत

Mon, 28 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector Death in accident
झिंझाना/शामली। थाना झिंझाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चौसाना पर  तैनात उपनिरीक्षक नरदेव सिंह को करनाल रोड पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उपनिरीक्षक ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



चौसाना पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा नरदेव सिंह (40) मूलरूप से बिजनौर जनपद के गांव नाजरपुर थाना सिवाल कला के रहने वाले थे। वर्ष 1994 में सिपाही के पद पर यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। 2011 में विभागीय परीक्षा के बाद उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए।
विज्ञापन


बार्डर स्कीम के चलते शामली जिले में पहली नियुक्ति बाबरी थाने में हुई थी। तीन माह पूर्व ही उन्हें झिंझाना के चौसाना रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात किया गया था। रविवार सुबह वह चौसाना से बाइक पर थाना झिंझाना आ रहे थे। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सींगरा के पास पहुंचे, तो पीछे से आई भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नरदेव सिंह को शामली स्थित चिकित्सालय लाया गया, यहां से चिंताजनक हालत के चलते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में उपचार के दौरान दोपहर बाद उनका निधन हो गया। झिंझाना थानाध्यक्ष आरएन सिंह यादव ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। हादसे में उपनिरीक्षक की मौत से समस्त पुलिसकर्मियों में शोक है। अधिकारियों ने भी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed