{"_id":"6b0bf7c489987c889101789e","slug":"hathras-auto-bus-crash-four-dead-fir-filed-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ऑटो-बस भिड़ंत में चार लोगों की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ऑटो-बस भिड़ंत में चार लोगों की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त
Sun, 29 Nov 2026 03:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:31 PM IST
सार
सिकंदराराऊ में ऑटो-बस की भिड़ंत हुई थी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी। दुर्घटना को लेकर टक्कर मारने वाले अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट 22 नवंबर को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौतों के मामले में मृतका के पति ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला कस्साब निवासी बबलू ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 नवंबर की दोपहर उनकी पत्नी शबीना, पुत्र फहद (12), बहनें छोटी व मोटी उर्फ शबाना, भांजी कमरजहां, सानिया, इसराना पुत्री जूबी सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में शादी समारोह में शामिल होने एक ऑटो में बैठकर आ रहे थे। जैसे ही ऑटो अलीगढ़ रोड पर गांव बिलार के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक प्राइवेट बस ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर छोटी, मोटी उर्फ शबाना, पुत्र फहद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी शबीना की उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अभी मेडिकल कॉलेज में जारी है। कोतवाली निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत पर रिपोर्ट दर्ज
सादाबाद के आगरा-हाथरस मार्ग पर गांव गुरसौटी और गीगला के बीच 10 अक्तूबर को दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हाथरस के नाई का नगला निवासी असलम खां ने कहा है कि उनका पुत्र अरसान 10 अक्तूबर को गीता पुत्री जीतू निवासी दिलीप नगर के साथ आगरा से काम करके लौट रहा था। दोपहर के समय तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अरसान की मौके पर ही मौत हो गई, घायल गीता को सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया। कोतवाल नितिन कसाना ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहपऊ में कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त
धर्मशाला चौराहा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने जाटवपुरी निवासी रजत कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह बाल-बाल बच गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया है कि कार को कब्जे में ले लिया है।
