फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway made in protest against the accident

हादसे के विरोध में हाईवे किया जाम

Thu, 27 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Highway made in protest against the accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईव पर गांव केरटू के पास गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा  दिया और मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।  पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर ट्रैफिक जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे झिंझाना क्षेत्र के गांव सूबरी निवासी किसान अय्यूब (50 ) अपने ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर हरियाणा के करनाल स्थित मंडी में बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


गांव का ही मेहरबान भी उसके साथ ट्रैक्टर ट्राली पर जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू बाईपास पर डस्ट से लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और अय्यूब की मौके पर मौत हो गई। जबकि मेहरबान घायल हो गया।  इसी दौरान आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना दिए जाने पर सूबरी गांव से किसान के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर लोगों ने हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लगा दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। 



पुलिस ने आश्वासन देकर गुस्साए ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद किसान अय्यूब का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मामले में किसान के भाई शोएब त्यागी की तरफ से झिंझाना थाने पर अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी का कहना है कि चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed