फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy ruckus on the fragment of Maharishi's statue

महर्षि की प्रतिमा खंडित होने पर जमकर हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Heavy ruckus on the fragment of Maharishi's statue
- फोटो : Demo Pic
कांधला। महर्षि कश्यप और महर्षि कालू की जयंती समारोह को महर्षि नाला इंटर कॉलेज परिसर में मनाने को लेकर आयोजक टीम और कॉलेज प्रशासन के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी होने के साथ ही हाथापाई की नौबत आ गई। महर्षि की प्रतिमा खंडित होने पर कश्यप समाज के लोगों
विज्ञापन

ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद, समाज के लोगों ने एक बाग में जयंती समारोह मनाया। 

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव नाला स्थित महर्षि कश्यप इंटर कांलेज में कश्यप समाज के लोगों के द्वारा महर्षि कश्यप व महर्षि कालू जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। सुबह करीब 11 बजे जयंती मनाने के लिए समाज के लोग इंटर कॉलेज में पहुंचे। वहां पर टेंट लगाने के बाद जयंती मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इस बीच कुछ देर बाद ही कॉलेज प्रशासन के लोग वहां पर पहुंच गए। इन लोगों ने समाज के लोगों को जयंती समारोह कॉलेज में मनाने के लिए मना कर दिया । इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। कश्यप समाज के लोगों का आरोप है कि इस दौरान वहां पर स्थापित की गई महर्षि की प्रतिमा भी खंडित हो गई, जिसे लेकर समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के लोगों को आयोजकों ने परमिशन लेटर दिखाया, लेकिन वे लोग अपनी बात पर अड़े रहे। जयंती समारोह को वहां मनाने से मना कर दिया। बाद में झगड़े को विराम देते हुए कश्यप समाज के लोगों ने कॉलेज परिसर में लगा टेंट उखाड़ लिया और पास स्थित एक बाग में समारोह का आयोजन किया गया। इस बीच मामले को बढ़ता देखकर कुछ समाज के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। 

उधर, थानाभवन के गांव कादरगढ़ निवासी गौतम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भट्ठे से उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed