फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   he arrested businessman shot

व्यापारी को गोली मारने वाला दबोचा

Sun, 21 Feb 2016 01:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
he arrested businessman shot
थानाभवन ।  रंगदारी नहीं देने पर जलालाबाद कस्बा में सीमेंट व्यापारी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 12 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। आरोपी आशू जैन मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, जिस पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ थानाभवन भूषण वर्मा ने शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता में बताया कि जलालाबाद निवासी सीमेंट व्यापारी गुलशन राय पर गत 12 दिसंबर 2015 को फायरिंग की गई थी। वे टांग में गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात में अरुण रोड नागल थानाभवन, कपिल मंदावडी मेरठ, दिलावर जलालाबाद के साथ आरोपी बदमाश आशू             जैन   निवासी कृष्णापुरी मु.नगर शामिल था।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी मनोज कुमार और उनकी टीम ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद बस स्टैंड से आरोपी बदमाश आशू जैन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आशू जैन के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी आशू का आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया, तो पता चला कि उस पर 12 हजार का इनाम घोषित है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी शामली ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शमीम की हत्या

कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर निवासी आशू जैन को दिसंबर 2012 में मेरठ के थाना किठौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब शाहजहांपुर में नर्सिंग होम संचालक डाक्टर शमीम की हत्या के साथ ही उनके घर में डकैती डाली गई थी। उस वारदात को लेकर शाहजहांपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक पूर्व में आशू जैन, विक्की त्यागी गैंग से जुड़ा हुआ था, लेकिन बाद में उसने अपना गैंग बना लिया और आपराधिक वारदातें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed