{"_id":"6b098c5ad4263adb3b04a2dc","slug":"worker-dies-after-falling-from-the-second-floor-of-a-house-under-construction-kangra-news-c-399-dsl1012-558571-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
Sat, 28 Nov 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
बनतुंगली में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां क्षेत्र के गांव बनतुंगली में शुक्रवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर 54 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमन लाल (54) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव वाड़ा घर कथोली, तहसील नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार चमन लाल शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रवीण कुमार के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन और स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरोटा सूरियां ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगरोटा सूरियां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के बेटे राजेश कुमार सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।
एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।