फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   HDFC Standard Life Insurance fined

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस पर जुर्माना

Thu, 17 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर और ब्रांच मैनेजर के खिलाफ दायर वाद पर निर्णय सुनाते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


शामली स्थित कमला कालोनी निवासी मयंक तंवर पुत्र ओमवीर सिंह तंवर ने कुछ समय पूर्व ही एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और ब्रांच मैनेजर के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में वाद दायर किया था। उसमें बताया था कि एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट के माध्यम से 29 मार्च 2014 को 50 हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम की पॉलिसी संख्या 16779412 ली थी। इसका बांड एक माह के भीतर घर के पते पर भेजना था, लेकिन कई बार कॉल करने और नोटिस देने के बावजूद विपक्षी बीमा कंपनी की ओर से पॉलिसी बांड उनके घर नहीं भेजा गया। इसकी वजह से उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


बुधवार को वाद की सुनवाई पूरी होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष एसकेएस यादव तथा सदस्य श्रवण कुमार ने निर्णय सुनाया कि वादी को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में पांच हजार और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपये अर्थात कुल 10 हजार रुपये का बीमा कंपनी की ओर से दिए जाएं। उक्त धनराशि आदेश के 30 दिन के भीतर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed