{"_id":"5a4690844f1c1bc45b8bed0d","slug":"gangreape-with-the-mother-of-a-missing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को लेकर फरार हुए युवक की मां के साथ गैंगरेेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को लेकर फरार हुए युवक की मां के साथ गैंगरेेप
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव नोजल में युवती को लेकर फरार हुए युवक के परिवारीजनों को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक यातनाएं दी गई और उसकी मां के साथ गैंगरेप किया गया। युवक के माता-पिता, भाई और बहनोई को एक दूसरे के सामने नग्न कर शर्मसार किया गया। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।
मामला थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल का है। यहां की एक युवती गाजियाबाद जिले के भोपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। गत 20 नवंबर को वह प्रेम संबंधों के चलते एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले सजातीय परिवार के युवक के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि 19 दिसंबर को युवती पक्ष के लोगों ने युवक के माता-पिता, भाई और दामाद को गांव नोजल में बुलाया और बंधक बना लिया था।
सूचना मिलने पर 25 दिसंबर को थानाभवन पुलिस ने इन्हें बंधन मुक्त कराया था और युवती के पिता, पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को युवक के परिवारीजनों ने शामली पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी के कपड़े उतरवा दिए थे। खेत में ले जाकर उसके साथ दुुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
- बंधनमुक्त होने पर परिवार ने जो तहरीर दी, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, अब महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके चलते दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। पीड़िता की डाक्टरी कराई जाएगी और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक