{"_id":"576ae1ab4f1c1bb46cb47e95","slug":"gangrape-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल गई किशोरी से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल गई किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव में देर रात जंगल गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता ने दो युवकों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद युवकों को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। उधर, ग्रामीणों ने आरोपी युवकों के पक्ष में थाने का घेराव कर उनको निर्दोष बताया।
मंगलवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी देर रात लगभग 11 बजे जंगल गई थी, लेकिन वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुुधवार की सुबह लगभग पांच बजे किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। किशोरी ने चार युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की बात परिजनों को बताई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
पीड़िता के पिता ने दो को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण के बाद दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है। उधर, आरोपियों के पक्ष में महिलाओं व पुरूषों ने थाना झिंझाना का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि गैंगरेप का आरोप लगाने वाली के घर के अंदर शौचालय बने हुए हैं।
विज्ञापन
रात 11 बजे वह घर से बाहर क्या करने आई थी? इसके अलावा रात में ही गांव में बुलाई गई पंचायत में किशोरी ने नामजद दोनों युवकों को पहचानने से इंकार कर दिया था। दोनों युवक घर में सोते हुए मिले । चुनाव की रंजिश के चलते उनके बेटों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। ओमकली, निशा, सावित्री, पार्वती, निर्मला, तारावती, बाला, उषा मेमकला, शिक्षा, सोमो, सुधीर, सलेक, बल्लम, ओमबीर, कमल, फत्ता, बिरमा रामकुमार, प्रेम किशन, पिंटू आदि ग्रामीण रहे।