{"_id":"570a9f754f1c1b9e6ec810e7","slug":"gang-rape-of-a-widow-was-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा से सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। घर में घुसकर तीन युवकों ने तमंचे से आतंकित करके विधवा से गैंगरेेप किया। पीड़िता ने तहरीर देकर एक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अनवर आए दिन अश्लील हरकतें करता रहता था। उसके परिजनों से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया।
आरोप है कि शुक्रवार को जब वह घर पर स्नान कर रही थी तो अनवर और उसके दो साथी घर में घुस आए। तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए तीनों ने रेप किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार रात पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी अनवर की तलाश में दबिश दी जा रही है। रविवार को पुलिस ने महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा है। चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।