फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   furqan ke bachhon ka khyal rakhegi police

फुरकान के बच्चों का ख्याल रखेगी पुलिस

Sun, 09 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैराना। जमीन के विवाद के चलते साल 2000 में कैराना के मोहल्ला आलकला में रोहताश की हत्या के बाद अपराध की आंधी चलाने वाले फुरकान के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन      उसके बच्चों के प्रति पुलिस की धारणा मानवता वाली है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि    फुरकान के बच्चों की परवरिश का ख्याल भी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि फुरकान के चार बच्चे हैं। उसके चारों बच्चों और पत्नी को ससुराल कैराना में ही रखा जाएगा। साथ ही बच्चों का स्कूल में एडमिशन भी कराएंगे, ताकि फुरकान के जेल जाने के बाद बच्चों पर किसी तरह का कुप्रभाव न पड़ सके और वह गलत रास्ते पर न निकलें। 
विज्ञापन


 फुरकान अपने परिवार को पहले गाजियाबाद फिर दिल्ली में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन अब फुरकान गिरफ्तार कर लिया गया है, तो उसके चारों बच्चों और पत्नी को उसकी ससुराल में रखा जाएगा। फुरकान की पत्नी साढे़ चार माह की गर्भवती है। फुरकान बाइक पर पीछे अपनी पत्नी व बीच में बच्चे को साथ बैठा कर ले जाता था। ताकि पुलिस चेकिंग के दौरान आसानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed