फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Free, by its progeny finally picked three accused

गोवंश मुक्त कराकर तीन आरोपी दबोचे

Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Free, by its progeny finally picked three accused
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पुलिस ने गांव जसाला के निकट से कटान को ले जाए रहे गोवंश मुक्त कराकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम कांधला थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि शामली कोतवाली के गांव बलवा से चार युवक गोवंश को हत्या के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद गांव जसाला के निकट चेकिंग कराने पर शामली की तरफ से आती गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

चालक ने गाड़ी रोकी और कूदकर फरार हो गया। जबकि गाड़ी में बैठे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ कैराना भूषण वर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी कार्तिक पुत्र राममेहर, ब्रिजेश पुत्र बिशंबर निवासी बलवा और राजकुमार पुत्र रामजीलाल निवासी गांव जसाला का रहने वाला है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने फरार साथी का नाम मुस्तकीम निवासी जंधेड़ी थाना कैराना बताया है। मुस्तकीम के साथ मिलकर गोवंश को सस्ते दामों में खरीदकर कैराना क्षेत्र में कटान करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed