फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four youths aged duped Drbarkla

दरबारकला में चार युवकों ने वृद्धा को ठगा

Mon, 07 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four youths aged duped Drbarkla
Crime Scene
कैराना। फेरी लगाकर कपड़ा बचे रहे चार युवकों ने एक वृद्धा को ठगी का शिकार बनाते हुए साढे़ नौ हजार   ठग लिए और भाग गए। आसपास के लोगों द्वारा ठगों का पीछा करने   के बाद भी  ठगों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार शाम मोहल्ला दरबार कला निवासी जाकिर के मकान पर पहले बाइक सवार दो युवक पहुंचे और बिक्री के कंबल दिखाने लगे। इसके कुछ ही देर बाद स्कूटर सवार दो युवक भी वहां पहुंच गए और कपड़ा दिखाने लगे। इसी दौरान स्कूटर पर कपड़े की फेरी लगाने वाले कंबल बेचने वालों से सौदा करने लगे।
विज्ञापन


कंबलों के साढे़ नौ हजार रुपये लगा दिए। जाकिर की मां दोनों ठगों को देखती रही। इसी बीच स्कूटर वाले ने जाकिर की मां से कहा कि माता जी आप जरा साढ़े नौ हजार रुपये दे दो, मैं तुम्हें अभी पैसे देकर कंबल ले लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धा ठगों के झांसे में आ गई और रुपये दे दिए। कंबल बेचने वाला रुपये लेकर चला गया। स्कूटर वाले ठग ने कहा कि मैं नल पर पानी पी लू और कंबल वहीं छोड़कर स्कूटर लेकर वह भी भाग गया। आसपास के युवकों ने स्कूटर का पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका। बाद में कंबल देखे तो पता चला कि पांचों कंबलों की कीमत कुल 500 रुपये ही निकली। पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed