फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four cattle thief siege Pakdeh

घेराबंदी कर चार पशु चोर पकडे़

Wed, 23 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 23 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four cattle thief siege Pakdeh
गिरफ्तार
थानाभवन। भनेड़ा उद्दा गांव से सोमवार रात भैंस चुराकर भाग रहे चार बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों का चालान कर दिया। गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात भनेड़ा उद्दा के मजरे निवासी कंवर सिंह पुत्र रामपाल के घेर से बदमाशों ने एक भैंस चोरी कर ली। बदमाश दूसरी भैंस को भी चुराने का प्रयास कर रहे थे कि आहट होने से परिजनों की आंख खुल गई। बदमाश अंधेरे का लाभ उठा भाग गए। जब परिजनों ने एक भैंस गायब देखी तो उन्होंने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने भागदौड़ कर यारपुर रेलवे फाटक के पास एक पिकप गाड़ी में भैंस लदी देख पिकप के घेराबंदी कर पकड़ लिया। गाड़ी में सवार चार लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि इनका एक साथी भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले   आई। पूछताछ में उन्होंने अपने    नाम इस्लाम पुत्र हबीबुल्ला, असलम पुत्र इस्लाम, गुफरान पुत्र इकराम, इरफान पुत्र इनाम बताया तथा भागने वाले साथी का नाम फुरकान बताया। सभी लोग मोहल्ला खैल थानाभवन निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना  पर पकड़े गये चारों आरोपियों को छुड़वाने के लिए राजनैतिक स्तर पर थानाध्यक्ष पर दबाव भी बनाया गया। लेकिन पुलिस ने कंवर सिंह की तहरीर पर चारों को नामजद व एक को फरार दिखाकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकडे़ गए बदमाशों ने गांव भैंसानी से दो पशु चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed