फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer shot

किसान को गोली मारी

Thu, 14 Jan 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 14 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
शामली। मिल में गन्ना लेकर आ रहे किसान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को गोली मार दी। गोली किसान के कंधे में लगी है। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐरटी निवासी सुदामा मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर शामली मिल में डालने आ रहा था। रात करीब आठ बजे औद्योगिक फैक्ट्री क्षेत्र में सुदामा को दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिस पर किसान ने शोर मचा दिया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने सुदामा को गोली मार दी।
विज्ञापन


 कंधे में गोली लगने से सुदामा घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सुदामा ने बाद में परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed