फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thief fell asleep on a folding bed after the theft; police nabbed him

Jalandhar News: सभी केंद्र... ज्वेलर के घर से सामान समेटकर बेड पर सो गया चोर, सुबह ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को साैंपा

Tue, 01 Sep 2026 08:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 01 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Thief fell asleep on a folding bed after the theft; police nabbed him
रात में दीवार फांदकर निर्माणाधीन घर में घुसा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट।
शाह कॉलोनी में चोरी करने आया युवक सामान समेटने के बाद उसी निर्माणाधीन घर में फोल्डिंग बेड पर सो गया। सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीणों को घर में संदिग्ध गतिविधि नजर आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक गहरी नींद में था। उसे जगाकर हिरासत में ले लिया गया। चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरी भी बरामद कर ली गई।
जानकारी के अनुसार युवक देर रात दीवार फांदकर ज्वेलर के निर्माणाधीन घर में दाखिल हुआ था। उसने घर में रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी कर लिया। इसके बाद बाहर निकलने के बजाय वह फोल्डिंग बेड पर लेट गया और गहरी नींद में सो गया। उसे शायद अंदाजा नहीं था कि चोरी के बाद आराम करना ही उसे पुलिस के हाथों पहुंचा देगा।
विज्ञापन

सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने घर के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बेड पर सोता मिला। पुलिस ने उसे जगाकर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने पर युवक घबरा गया और गिड़गिड़ाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान के साथ लाल मिर्च का डिब्बा भी मिला
तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरी बरामद हुई। उसके पास लाल मिर्च का एक डिब्बा भी मिला। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह लाल मिर्च अपने साथ क्यों लेकर आया था।

पुरानी वारदातों का भी खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। निर्माणाधीन घर के मालिक के अनुसार घटना के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed