फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family hostage looted cash and jewelery

परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूटे

Tue, 23 Feb 2016 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 23 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव टपराना में मुर्गी फार्म के मालिक की पत्नी और उनके नौकर को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये नकदी तथा जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने चोरी के आरोप में तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


गांव टपराना निवासी तैय्यब ने क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मुर्गी फार्म खोल रखे हैं। रविवार रात लगभग एक बजे तैय्यब अपने दूसरे मुर्गी फार्म पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी नाजिदा और नौकर था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उसके घर पहुंच गए। तमंचों से आतंकित करके घर में रखे एक लाख 87 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूट लिये।
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने रात में ही थाना झिंझाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहकर भेज दिया कि सुबह आना। सोमवार सुबह तैय्यब फिर से थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तैय्यब से कहा कि लूट में तहरीर देने से कोई लाभ नहीं होगा, इसलिए चोरी की रिपोर्ट ही लिखवाओ। इसके बाद चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरबी सिंह का कहना है कि तैय्यब ने अपने घर से नकदी और जेवर चोरी होने की तहरीर ही दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed