फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Facebook friendship, love and marriage, now absconding

युवक की फेसबुक पर दिल्ली की युवती से दोस्ती, प्यार फिर शादी, अब फरार

Mon, 10 Oct 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 10 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Facebook friendship, love and marriage, now absconding
फेसबुक - फोटो : getty
कैराना। एक युवक का दिल्ली की युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली और प्यार शादी में। इसी दौरान युवती के परिजनों ने दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट करा दी। अब दोस्त से पति-पत्नी बने युवक-युवती पुलिस से बचने के लिए फरार हैं और दिल्ली पुलिस कैराना के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गुंबद निवासी एक युवक की एक साल पहले फेसबुक पर दिल्ली निवासी एक युवती से पहचान हो गई। फेसबुक पर दोनों के बीच बातें होती रहीं और गहरी दोस्ती में बदल गई। युवती दिल्ली के रानी बाग थाना क्षेत्र की है। फेसबुक पर दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने फेसबुक पर ही साथ जीने और मरने की कसमें खायीं। जिसके चलते दो माह पूर्व युवती दिल्ली से परिजनों को बिना बताए कैराना युवक से मिलने             आ गई। 
विज्ञापन


युवक ने दिल्ली की युवती को अपने परिजनों से भी मिलाया, लेकिन युवक के परिजन युवती को उसी समय वापस दिल्ली छोड़ आए। 
इसके बाद युवती 10 दिन पहले फिर से अपने परिजनों को बिना बताए कैराना आ गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने युवती का साथ दिया और दोनों की कस्बे के आर्य समाज मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवती के नहीं मिलने पर युवती के पिता ने दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके चलते 6 दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने कैराना में मोहल्ला गुम्बद में युवक के मकान पर दबिश डाली, लेकिन मौके पर किसी के नहीं मिलने पर लौट गई। वहीं अपनी बेटी के भविष्य के प्रति चिंतित युवती के माता-पिता व भाई रविवार को फिर से अपनी बेटी की तलाश में कैराना आए, लेकिन बेटी के नही मिलने पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed