{"_id":"6aedf68cab4f61cc3608fb23","slug":"sfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111348-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाजार जा रही महिला से मंगलसूत्र झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाजार जा रही महिला से मंगलसूत्र झपटा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बाजार जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। अपेक्स अल्फाबेट सेक्टर-1 निवासी रश्मि चौधरी ने बताया कि वह अपने घर से वली मार्केट सामान खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान हनुमान मंदिर से आगे सर्विस रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक आगे से आए। पीछे से उनके गले का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।वहीं प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गलत दिशा से आई कार ने बलेनो में मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति से डी मार्ट जाने वाले मार्ग पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने सामने से आ रही बलेनो कार को टक्कर मार दी। कार मालिक की तहरीर पर थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपनी बलेनो कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई। चालक नशे में था। उसने अचानक कार की रफ्तार बढ़ाई और उनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
25 केवी कॉपर केबल चोरी
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक कंपनी के परिसर से करीब 2006 मीटर लंबी कॉपर केबल चोरी हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। हिंडन विहार, सेक्टर-49 नोएडा निवासी प्रताप सिंह का कहना है कि वह इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड ईकोटेक-3 में मैनेजर (विद्युत) हैं। कंपनी में 25 केवी कॉपर केबल (मेक केईसी) रखवाई गई थी। जांच करने पर यह माल वहां नहीं मिला। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।