Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth stabbed during Dussehra cultural event in Satrenga, suffered serious neck injury, referred to SIMS Bilas

कोरबा: दशहरा कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक की गर्दन पर हमला

Fri, 06 Nov 2026 08:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 08:47 PM IST
सार

में दशहरा उत्सव के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अचानक लाइट बंद हो गई। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावर ने राकेश कंवर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Youth stabbed during Dussehra cultural event in Satrenga, suffered serious neck injury, referred to SIMS Bilas
दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला,गर्दन पर गंभीर चोट,सिम्स रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव में रावण दहन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात खैरभवना में दशहरा कार्यक्रम का आयोजन था। रावण दहन के बाद गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 2 बजे अचानक कार्यक्रम के दौरान लाइट गोल हो गई। राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर घायल पर पड़ी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां से डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सतरेंगा में रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक के गर्दन पर हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed