{"_id":"6aedfcd341904c0a800b8502","slug":"criminal-with-a-25000-bounty-injured-in-police-encounter-meerut-news-c-72-1-mct1011-162375-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
गंगानगर में चेन लूट व कंकरखेड़ा में लूटा था पर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में मिल के रिटायर्ड जीएम आरएस मलिक की पत्नी बबीता से चेन लूट की घटना करने वाले 25 हजार के बदमाश पंचकूला निवासी नितिन उर्फ मोनू उर्फ राहुल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी दिल्ली निवासी राहुल उर्फ बंटी को कॉम्बिंग के बाद पकड़ लिया। इनामी बदमाश ने कंकरखेड़ा में रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से भी पर्स लूटा था।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को गंगानगर क्षेत्र में बबीता दोपहर के समय अपनी पोती अनाया को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली थी। लूट करने के बाद बदमाश मौके से भाग गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में लग गई थी। पुलिस बदमाश की तलाश में मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली तक 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बदमाश के साथी राहुल उर्फ बंटी को आनंद विहार के पास एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी पंचकूला निवासी नितिन उर्फ मोनू उर्फ राहुल के बारे में जानकारी हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मवाना रोड से नितिन को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया।तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक व एक चेन बरामद हुई। आरोपी पर दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में 19 प्राथमिकी अलग-अलग मामलों में दर्ज है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-चोरी की बाइक से करता था लूट
एसपी देहात ने बताया कि इनामी बदमाश चेन लूट करने से पहले बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइक से लूट की वारदात को अंजाम देता था। कंकरखेड़ा व गंगानगर में महिलाओं से लूट करने के लिए आरोपी ने दिल्ली से बाइक चोरी की थी। आरोपी लूट करने के लिए दिल्ली से आता था। लूट करने के बाद दिल्ली व हरियाणा भाग जाता था।
-- -- -- -- --