फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entered the house firing, the young man killed, woman injured

घर में घुसकर फायरिंग, युवक की मौत, महिला घायल

Sat, 19 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 19 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Entered the house firing, the young man killed, woman injured
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मकान पर कब्जे का विरोध करने पर की गई फायरिंग में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों पक्षों में मकान को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


गांव खेड़ीकरमू के काजीवाड़ा में रफीकन का गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों से मकान और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को रफीकन और उसका पुत्र मेहरबान अपने घर पर बैठे हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे दूसरे पक्ष के कई लोग हाथों में हथियार लहराते हुए घर में घुस गए तथा घर में रखे सामान को उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रफीकन तथा उसके पुत्रों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में वहां से घोड़ा-बुग्गी लेकर जा रहे युवक फिरोज पुत्र रियासत (18) को गोली लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मेहरबान की पत्नी मीना के सिर को गोली छूती हुई निकल गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा, सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस संबंध में बात की तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed