{"_id":"59f8c5ea4f1c1b79548ba3c0","slug":"encounter-in-the-forest-of-barnawi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावी गांव के जंगल में मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनावी गांव के जंगल में मुठभेड़
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गन्ने के खेत में चल रही अवैध असलहों की फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी। बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी के जंगल में गन्ने के खेत में तमंचा फैक्ट्री चल रही है, जहां बड़ी संख्या में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कैराना कोतवाली के अलावा झिंझाना और कांधला थाना पुलिस की टीम बनाकर तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारने का निर्देश दिए। इसके चलते मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी की। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली लगने पर असलम निवासी जौला,बुढाना (मुजफ्फरनगर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि सिपाही अंकित भी हाथ में गोली लगने पर घायल हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को पुलिस ने कैराना सीएचसी पहुंचाया।
इसके बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश में देर रात तक कांबिंग चलती रही। ़कैराना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके से असलम का साथी बरनावी निवासी हारुन फरार हो गया। उन्होंने बताया कि असलम इससे पूर्व भी तीन बार तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मौके से बंदूक, चार तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।