फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ek hi raat mein 11 dukanein khangalin

एक ही रात में चोरों ने 11 दुकानें खंगालीं

Fri, 06 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ek hi raat mein 11 dukanein khangalin
दुकान में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
कांधला (शामली)। बेखौफ चोरों ने बुधवार रात मुख्य मार्ग पर स्थित 11 दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घंटों तक मार्ग पर चोरों का राज रहा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार सुबह जमकर हंगामा कर दिया। एएसपी और सीओ कैराना ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात्रि बदमाशों ने रेलवे रोड स्थित सिद्दीकी जनरल स्टोर का शटर उखाड़कर दुकान से लगभग 11 हजार रुपये सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। यासीन गार्मेंट्स और वसीक गार्मेंट्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास किया गया। कटारिया टेलीकॉम की दुकान का शटर उखाड़कर वहां से नगदी चुराई। हिंदू इंटर कॉलेज के सामने मलिक बुक स्टोर का शटर उखाड़कर छह हजार रुपये कीमती सामान चोरी कर लिया। मयूर तिराहे के निकट दो भाइयों की नमकीन की दुकान का शटर उखाड़ कर वहां से 22 हजार रुपये अन्य कीमत सामान चोरी कर लिया। मेन बाजार में देवेंद्र, सतपाल की दुकान से बदमाशों ने शटर उखाड़ने के बाद नगदी चुरा ली।
विज्ञापन


राजेश कुमार सैनी की मिठाई की दुकान का शटर उखाड़कर 11 हजार रुपये, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर लिया। हलवाई शिवकुमार की दुकान का शटर उखाड़कर पांच हजार रुपये चुराए, मित्तल मेडिकल स्टोर का भी शटर उखाड़ा गया। बृहस्पतिवार सुबह प्रतिष्ठानों पर पहुंचे व्यापारियों को घटना की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एएसपी अनिल कुमार झा और सीओ भूषण वर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। उधर, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed