{"_id":"5a2981f54f1c1b72548c1d9e","slug":"delhi-police-constable-beat-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही ने दरोगा से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने दरोगा से की मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दरोगा द्वारा महिला की पिटाई करने के दौरान लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में शिवचौक के पास सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर शामली कोतवाली के दरोगा के साथ कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही की नोकझोंक हो गई। सिपाही ने दरोगा द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। हंगामा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और कार सवार सिपाही तथा उसकी मां को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी युवक अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ कार से शामली आया था। शिवचौक के पास सड़क किनारे कार खड़ी करके वह एक दुकान से खरीदारी करने लगा। इसी दौरान शामली कोतवाली से दरोगा डीएस कालिया और दो सिपाही वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क से कार हटाने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा ने कार में बैठे लोगों के साथ अभद्रता की। इस पर युवक ने विरोध कर दिया, तो दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। बीच-बचाव में आई युवक की मां गिर पड़ी।
इस पर युवक ने दरोगा डीएस कालिया के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत करते हुए कार सवार लोगों को अपने साथ कोतवाली ले आए। थाने पहुंचने पर युवक ने पुलिस को बताया कि वह भी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसने दरोगा के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि दरोगा ने ही उसकी मां के साथ सरेआम अभद्रता की। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि दरोगा के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर शाम युवक को छुड़वाने के लिए कुछ लोग थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन