{"_id":"586167314f1c1b2a41eec08b","slug":"dairy-robbed-took-nine-cattle-rogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी में डाका, नौ पशु ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी में डाका, नौ पशु ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन । गांव भैसानी इस्लामपुर में हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी मालिक और नौकर को बंधक बनाकर नौ पशु लूट लिए। बदमाश पशुओं को ट्रक में लादकर ले गए। डेयरी संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर मौके पर छानबीन कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
गांव निवासी आबिद पुत्र हाजी मकसूद का गोगवान मार्ग पर घेर है। आबिद ने दो सप्ताह पूर्व घेर में डेयरी का कार्य शुरू किया है। रविवार रात करीब 11 बजे जब आबिद और उनका नौकर शेरू घेर में सो रहे थे, तो 10 से ज्यादा बदमाश हथियारों से लैस होकर दीवार फांदकर घेर में घुस आए। तमंचों से आतंकित कर बदमाशों ने आबिद और शेरू को बंधक बना लिया तथा डेयरी में बंधे नौ पशुओं को ट्रक में लाद लिया। आबिद को बदमाश अपने साथ ले गए और घेर से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर बांधकर डाल दिया।
नौकर शेरू को बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया। लूटपाट मचाने के बाद बदमाश फरार हो गए। सोमवार सुबह आबिद के परिजन डेयरी पर पहुंचे और नौकर शेरू को कमरे से मुक्त किया, तब वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद आबिद की तलाश की तो वह ट्यूबवेल पर बंधा मिला। इसके बाद थानाभवन पुलिस को सूचना दी गई, तो पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि डेयरी के पास ट्रक और पशुओं के पैरों के निशान मिले हैं। टायरों के निशान देखकर यह अंदेशा लगाया गया है कि पशुओं को बदमाश ट्रक में लाद कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर भी छानबीन कराई गई। इसके बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं मिला। उधर, इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी शोकेंद्र पाल का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।