फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dacoti in six houses

बदमाशों ने छह घरों में डाला डाका

Sun, 17 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 17 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
dacoti in six houses
पीडि़तों से घटना की जानकारी लेते सीओ निशांक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में सलेमपुर मार्ग हमजा कॉलोनी निवासी छह घरों में खुद को पुलिस बताकर घुसे करीब एक दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिला और बच्चों को गन प्वाइंट पर एक के बाद एक छह घरों में लाखों की डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने लोगों को बुरी तरह से पीटा। लूटपाट करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से जानकारी ली।
विज्ञापन


कस्बे के सलेमपुर मार्ग पर स्थित दंगे के विस्थापित लोगों की हमजा कॉलोली में शनिवार रात करीब एक बदमाशों ने हमला बोल दिया। खुद को पुलिस बताते हुए बदमाशों ने घरों के दरवाजे खुलवाए। सबसे पहले आजाद के घर का दरवाजा खुलवाकर सभी को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार को बंधक बना लिया। वहां से 8100 रुपये, मोबाइल, 250 ग्राम चांदी के आभूषण लूट लिए। उसके बाद समेदीन के घर से दो जोड़ी सोने के कुंडल, 750 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल लूटकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तीसरी घटना नसीम के यहां हुई। यहां भी बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाने के बाद दो लड़कियों की शादी के लिए जमा चार तोले सोने के गहने और हजारों रुपये समान लूट लिया।
विज्ञापन


मामूदीन के पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 27 हजार की नगदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, 750 ग्राम चांदी के जेवरात लूट लिए। सुक्का के मकान से 15 हजार की नगदी, दो तोले सोने के आभूषण, एक तोले कानों की बाली, एक किलो चांदी के  आभूषण लूट लिए। शकीला के मकान से बदमाशों ने 18 हजार की नगदी, आधा किलो चांदी के आभूषणों के साथ ही हजारों रुपये का समान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लोगों ने बंधक मुक्त होकर कॉलोनी में डकैती की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। सुबह सीओ निशांक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। सीओ निशांक शर्मा का करना है कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed