फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crockery showroom fire

क्रॉकरी शोरूम में लगी आग

Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crockery showroom fire
शामली। धीमानपुरा रोड स्थित कॉस्मेटिक और क्रॉकरी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग लगने से लाखों का माल जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मोहल्ला जैन विहार निवासी पंकज जैन की धीमानपुरा रोड पर कॉस्मेटिक और क्रॉकरी का तीन मंजिला शोरूम है। सुबह लगभग छह बजे उसे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर वह तुरंत परिजनों के साथ शोरूम पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसे देख पंकज जैन को सदमा लगा और वह बेसुध हो गए।
विज्ञापन

आग लगने का कारण दूसरी मंजिल पर बने शोरूम में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग ने थोड़ी ही देर में तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। जिसमें बैग, परफ्यूम और क्रॉकरी का सामान रखा हुआ था। आग जब तीसरी मंजिल पर पहुंची, तो क्रॉकरी के सामान में आग लगने से वह ओर भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती चली गई। शोरूम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने गोदाम पूरी तरह से बंद थे और उनमें पानी अंदर नहीं जा रहा था।
बाद में जेसीबी बुलाई गई और गोदाम का शटर तोड़ा गया, लेकिन तब तक आग ने मेन दुकान को भी चपेट में ले लिया और वहां रखे सामान को नष्ट कर दिया। शटर तोड़ने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मसक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग से शोरूम पूरी तरह से बर्बाद हो गया। शोरूम मालिक के परिजनों की मानें तो करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया है। शोरूम में लगी आग को देखकर मालिक पंकज जैन को सदमा लगा, तो वह बेसुध होकर गिर पड़े। जिस समय उन्हें शोरूम में आग लगने की सूचना मिली, तो वह देखने पहुंचे। जहां पूरे शोरूम में आग लगी हुई थी और सामान लगभग खत्म हो चुका था। जिसे देख पंकज जैन को सदमा लगा।


परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। क्रॉकरी शोरूम की आग को देखकर ही लोग नुकसान का आंकलन कर रहे थे। सुबह के समय शोरूम में लगी आग को देखकर वहां मजमा जुड़ गया।
लोगों की भीड़ लगी रही। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाकर वाहनों को निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed