{"_id":"4c7e86558eb546794cfeea3ee44a12a1","slug":"crematorium-caught-two-mechanisms-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में तंत्र क्रिया करते दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान में तंत्र क्रिया करते दो को पकड़ा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गांव हरड़ फतेहपुर स्थित शमशान में तांत्रिक क्रिया करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
गांव हरड़फतेहपुर में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों का अंतिम संस्कार करने के बाद जब देर शाम परिजन शमशान में चिता को देखने पहुंचे, तो आरोप है कि वहां पर दो युवक चिता पर तांत्रिक क्रिया करते हुए मुर्गे की बलि दे रहे थे। परिजनों ने गांव में सूचना दे दी। सूचना पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ने की सूचना पर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा पनप रहा है।