फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crematorium board on residential land

आवासीय भूमि पर श्मशान का बोर्ड

Tue, 02 May 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Crematorium board on residential land
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में सतीवाला मंदिर रोड पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लिए आवंटित भूमि पर श्मशानघाट का बोर्ड लगने पर लोगों में गुस्सा है। लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बोर्ड लगने की वजह से शवों का दाह संस्कार शुरू हो गया है, जिससे आसपास इलाके में रहने वालों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि नगर पालिका चेयरमैन अपने राजनीतिक हित के लिए श्मशान घाट बनवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला पंसारियान सतीवाला मार्ग तथा मुंडेट गांव के लोगों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के खिलाफ हंगामा    प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेयरमैन का पुतला दहन किया। लोगों ने अपर जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि खसरा नंबर 601, 603 और 604 राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज है। उक्त भूमि दिसंबर 2011 में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। 
विज्ञापन


मार्च 2012 में यह आदेश अभिलेखों में भी दर्ज हो चुका है। बावजूद इसके नगर पालिका    परिषद ने उक्त भूमि पर श्मशान घाट का बोर्ड लगा दिया, जिसके चलते लोगों ने वहां शवों का दाह     संस्कार शुरू कर दिया है।  दाह संस्कार के कारण आसपास के   खेतों में चिंगारी पहुंचने से आग लगने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नगर पालिका चेयरमैन चुनाव को ध्यान में रखकर अपने हित के लिए उक्त भूमि पर श्मशान घाट बनवाना चाहते हैं, जिससे आसपास इलाके के लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि उक्त भूमि से श्मशान घाट का बोर्ड हटवाया जाए तथा शवों का दाह संस्कार बंद कराया जाए। प्रदर्शनकारियों में तेजपाल, जयपाल, सहसपाल, राजबीर, भोपाल, बोबी सैनी, रमेश सैनी, मुकेश सैनी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed