फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Collectorate corrosion, head teacher of the boil

कलक्ट्रेट में जंग, शिक्षक का सिर फोड़ा

Thu, 08 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Collectorate corrosion, head teacher of the boil
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कॉलेज प्रबंध समिति के विवाद की सुनवाई के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे दो पक्षों में आरोप प्रत्यारोप के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के शिक्षक का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव मुंडेट कला स्थित जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एक पक्ष कार्यकारिणी का चुनाव कराना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष विरोध करता है। इसी सिलसिले में पूर्व में की गई शिकायतों के चलते बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर के यहां दोनों पक्ष मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


एक पक्ष में राजवीर सिंह मुंडेट और शिक्षक कृष्णपाल निवासी डूंगर तथा दूसरे पक्ष से विनोद और कुलदीप पिंडौरा अपनी बात रख रहे थे। डिप्टी कलक्टर रामअवतार गुप्ता के कमरे में ही दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप होने लगे, जिसके चलते एक दूसरे का गिरेबान तक पकड़ लिया। तब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवीर सिंह मुंडेट और  शिक्षक कृष्णपाल डीएम कार्यालय के बाहर बेंच पर जाकर बैठ     गए, जबकि कुलदीप पिंडौरा और उनका साथी कलक्ट्रेट परिसर से बाहर जाने लगे। फिर चंद मिनट बाद ही कुलदीप पुन: वहां पहुंचा और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठे शिक्षक कृष्णपाल से मारपीट कर दी। 


मारपीट में शिक्षक कृष्णपाल का सिर फोड़ दिया गया। काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी कुलदीप और उसका साथी मौके से चले गए। इसके बाद घायल शिक्षक कृष्णपाल ने एडीएम भरतजी पांडेय से मामले की शिकायत की और फिर आदर्श मंडी थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed