फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CO City pulled by the foot march

शहर में सीओ सिटी ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 17 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
CO City pulled by the foot march
flag-march - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बिजनौर में छेड़छाड़ को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। शामली जिले में भी छेड़छाड़ को लेकर पूर्व में कई बार बवाल हो चुके हैं। यदि छेड़छाड़ के मामलों पर पुलिस गंभीरता नहीं बरतती है, तो परिणाम घातक हो सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2013 में आजाद चौक के पास एक युवती से गैंगरेप के बाद शामली में जमकर बवाल हुआ था, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। भाजपा और हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया था। वहीं, 2013 में ही लिसाढ़ गांव में एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था, जिसके बाद तोड़फोड़ और जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


 वहीं, 2014 में मिल रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक को पीट पीटकर मार दिया गया था। बीते माह नौ अगस्त को बुढ़ाना रोड पर एक स्कूल की छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। उधर, गांव खेड़ीकरमू में एक साल पूर्व युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। यह कुछ घटनाएं हैं, जो छेड़छाड़ के कारण बवाल कराती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी ने किया पैदल मार्च 
बिजनौर की घटना के बाद पूरे जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसी के चलते बृहस्पतिवार शाम सीओ सिटी निशांक शर्मा ने शामली कोतवाली पुलिस को साथ लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थान पर युवकों को बेवजह घूमते मिलने पर हड़काया गया।

वेस्ट यूपी में बवाल का कारण बनती छेड़छाड़  
शामली। छेड़छाड़ के मामलों को लेकर वेस्ट यूपी लगातार सुलग रही है। बिजनौर में तीन लोगों की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। कोई जिला अछूता नहीं है, जहां छेड़छाड़ की वजह से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा ना हुई हो। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करे, ताकि छेड़छाड़ के कारण वेस्ट यूपी के लोग सांप्रदायिकता की आग में ना झुलस सकें।

2013 में मुजफ्फरनगर का सांप्रदायिक दंगा भी छेड़छाड़ को लेकर ही शुरू हुआ था। अगस्त 2013 में जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल निवासी सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पंचायतों का दौर चला और फिर सात सितंबर को मुजफ्फरनगर तथा शामली जिले में सांप्रदायिकता की आग भड़क गई थी।

उससे पूर्व जुलाई 2013 में ही शामली में आजाद चौक पर एक युवती से गैंगरेप के मामले को लेकर बवाल हुआ था। शिवचौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया था। उधर, 26 जून 2015 को सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में छेड़छाड़ को लेकर हुई फायरिंग में गोली लगने से वसीम नामक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद बवाल हुआ और रामपुर मनिहारान के थानाध्यक्ष भी घायल हो गए थे। 

2015 में ही गाजियाबाद के फरीदनगर में छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में टकराव हुआ था, जिसमें पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी गई थी। वहीं, मेरठ के मोहल्ला लालकुर्ती और नौचंदी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ को लेकर कई बार बवाल हो चुके हैं। इन सब में पुलिस की लापरवाही बड़ी जिम्मेदार रही। क्योंकि छेड़छाड़ की घटना होने पर सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाती, जिस कारण माहौल बिगड़ जाता है। 


चुनावी सीजन बड़ी चुनौती 
यूपी के विधानसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। वेस्ट यूपी में छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर बवाल होने से राजनीतिक लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। कोई माहौल शांत करने में सहयोगी बनता है, तो कोई माहौल को गरमाने की साजिश रचता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की चुनौती और बढ़ जाती है कि माहौल को किस तरह ठीक रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed