फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Class X student shot dead

दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Class X student shot dead
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के कसेरवा मार्ग पर दसवीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हुआ। उन दोनों ने ही रुपयों के विवाद में अपने साथी को गोली मार दी। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


रविवार शाम शहर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी सेंट आरसी कॉलेज में कक्षा दस का छात्र रोहन (15) पुत्र संदीप गर्ग अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे। एक छात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं का है। वह परीक्षा में पास हुआ था। जिसकी दावत के लिए ही तीनों दोस्त घर से निकले। काफी देर तक भी जब रोहन घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली से वायरलेस पर सूचना फ्लैश हुई। 
विज्ञापन

 

इस बीच रात करीब 11 बजे आदर्श मंडी पुलिस को कसेरवा मार्ग पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस पहुंची। जहां 15 वर्षीय किशोर का गोली लगा शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने शव की पहचान रोहन के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने रोहन की हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि वह लड्डू लेकर गए थे और कसेरवा मार्ग पर पड़ने वाले पीर के पास बैठकर खा रहे थे। इस बीच रोहन ने कहा कि उस पर 7800 रुपये का कर्ज है। इसलिए तुम दोनों पैसे दो। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिस पर रोहन की कनपटी पर रखकर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। मामले में मृतक के पिता संदीप की ओर से दी तहरीर पर पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि दोनों छात्रों को जेल भेज दिया है।


फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई
वारदात की सत्यता जांचने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर बुलाई। ताकि घटना का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सके। सीओ का कहना है कि घटना पूरी तरह से खुली हुई थी, लेकिन परिजनों की मांग पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। 

हमेशा साथ रखते थे तमंचा
जिस तमंचे से रोहन का मर्डर किया गया है। वह दूसरे छात्र के ही किसी रिश्तेदार ने दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्रों ने बताया कि वह हमेशा तमंचा अपने साथ रखते थे। कई बार उन्होंने तमंचा चलाने की कोशिश की, लेकिन खराब होने के कारण वह चल नहीं पाता था। जब रोहन की कनपटी पर तमंचा सटाया गया, तो चल गया। 


हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश 
रोहन की हत्या करने वाला बेहद शातिर है। हत्या करने के बाद उसने रोहन के हाथ में तमंचा रख दिया, ताकि आत्महत्या दर्शाई जा सके। पुलिस पूछताछ में भी उसने कई बार कहानी बदली। वह रोहन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पुलिस को बताता रहा। बाद में सख्ती से पूछने व फोरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद सच सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed