{"_id":"589b5ffa4f1c1be7173792c8","slug":"choron-ne-khangali-dukan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाली दुकान, व्यापारी नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खंगाली दुकान, व्यापारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी के बाद कोतवाली प्रभारी का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चोरों ने शहर की नवीन मंडी स्थल और वीवी इंटर कॉलेज रोड स्थित सेनेट्री की दुकान से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की दो बड़ी वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। चेतावनी दी कि 12 तारीख तक पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
एमएसके रोड पर वीवी इंटर कॉलेज के पास गणेश पाइप स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार रात चोरों ने तीसरी मंजिल पर जीने के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले से 20 हजार की नगदी, सेनेट्री का लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए।
बुधवार को पीड़ित दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। घटना का पता चलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस पर गश्त न करने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा कर दिया। उसके बाद व्यापारियों सीओ सिटी से मिलकर वारदात के खुलासे की मांग की। 12 तारीख तक खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।