फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chedchhad par laathi dande chale

छेड़छाड़ पर चल गए लाठी-डंडे

Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
chedchhad par laathi dande chale
छेड़छाड़ में लाठी डंडे चलने के बाद सीएचसी पहुंचे घायल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में ऊन चौकी क्षेत्र के गांव पिंडौरा में लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव पिंडौरा निवासी यूनुस पक्ष की मोहल्ले में परचून की दुकान है। उसी दौरान वहां पर एक लड़की दुकान पर सामान लेने के लिए गई। 
बताया जाता है उसी दौरान रास्ते में बैठे तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। लड़की ने घर पर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया।

किशोरी के परिजनों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष मारपीट को उतारू हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसमें हिसान गुलजार, शाहिद, समरीन, निसार, शौकीन, सद्दाम, मेहरबान, साजिदा, सहिस्ता, आजम सहित करीब एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें शामली सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों पक्ष दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed