{"_id":"58ea80204f1c1b41485b94b3","slug":"casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत पर हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रमिक की मौत पर हुआ हंगामा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। सिरसागढ़ में भट्ठे पर मजदूर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौसाना क्षेत्र के गाव नाईनंगला नवीन के मजरा सिरसागढ का 45 वर्षीय यशपाल पुत्र कैलाश सुधीर नाम के व्यक्ति के भट्ठे पर काफ़ी दिनों से मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि जमीन की एवज में भट्ठा मालिक सुधीर पर आठ लाख रुपये बकाया था। यशपाल रुपये मांगने भट्ठे पर मांगने गया था।
आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने यशपाल के साथ मारपीट की और भट्ठे से दूर जंगल में लाकर फेंक दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने यशपाल को गंभीर हालात में देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी की ओर से चौसाना चौकी पर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, चौकी प्रभारी पंकज गौतम का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।