फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike-borne miscreants snatched chains from two women on the highway.

Meerut News: हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से चेन लूटी

Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched chains from two women on the highway.
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दो महिलाओं से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। पहले परतापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सैन्यकर्मी की पत्नी बबीता देवी से दिन दहाड़े चेन लूटी। इसके बाद बाद बदमाशों ने कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर बेटे के साथ बाजार से लौट रही मंजू सोम की चेन तोड़ ली। दोनों वारदातों को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है।परतापुर थाना क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी निवासी बबीता देवी एक अन्य महिला के साथ शनिवार को डूंगरावली में सामान लेने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश गले से चेन लूटकर भाग गए।
लूट करने के बाद आरोपी कंकरखेड़ा की ओर भागे। इसके बाद खिर्वा रोड पर बाजार से बेटे के साथ लौट रही अमोलिक कॉलोनी निवासी मंजू सोम की चेन तोड़ कर लूट ली। मंजू के अनुसार, उनकी चेन करीब डेढ़ तोले की थी। दोनों घटनाओं के बाद आरोपी मोदीनगर की ओर भाग निकले। दोनों घटनाओं पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पांच टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चेन लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इसके बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। दिनदहाड़े हाईवे पर महिला को निशाना बनाना और फिर दूसरे इलाके में वारदात करना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रमुख मार्गों पर नियमित गश्त को बढ़ाने की पुलिस से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
टीपीनगर थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाश उद्यमी शशि कुमार गुप्ता की पत्नी पिंकी गुप्ता से चेन लूटकर भाग गए थे। वहीं बाइक सवार दो बदमाशों ने नौचंदी थाना क्षेत्र में रंगोली मंडप के पास आठ अक्तूबर की शाम घर से टहलने निकली महिला चांदनी श्रीवास्तव से चेन लूटी थी। दोनों बदमाश बाइक गड्ढे में गिरने के बाद छोड़कर भाग गए थे। इन घटनाओं को खुलासा नहीं हुआ।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed