फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife attacked with a knife while sleeping at her parents' home; condition critical.

Fatehpur News: मायके में सो रही पत्नी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wife attacked with a knife while sleeping at her parents' home; condition critical.
फतेहपुर। मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चाकू से कई वार कर दिए। महिला को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी बीनू सिंह की शादी पांच वर्ष पहले ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी अनिल सिंह के साथ हुई थी। महिला आरोप है कि करीब तीन महीने पहले पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में भाई राजकुमार के यहां रह रही थी।
शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अनिल मायके पहुंचा। आरोप है कि उसने बीनू पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन, हाथ और पैरों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन जागे और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed