फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Braze procession hostages

झाल में बारात को बंधक बनाया

Mon, 01 Feb 2016 01:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Braze procession hostages
शामली  क्षेत्र के गांव झाल में रविवार को सहारनपुर के नानौता  से आई बारात को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लड़की के परिजनों का आरोप है दूल्हे का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी रही। सूचना पर पुुलिस भी पहुंची, ग्रामीणों के विरोध के कारण उसको भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गांव झाल के एक व्यक्ति के यहां सहारनपुर के नानौता से बारात आई । सभी शादी की तैयारी में लगे थे। बारातियों का स्वागत कर उन्हें खाना खिलाया जा रहा था। दूल्हा और दुल्हन सात फेरों के लिए बैठ गए थे और सभी उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे। तभी एक फोन आया और शादी का माहौल हंगामे में बदल गया। लड़की के परिजनों ने कहा  दूल्हे का किसी ओर युवती से प्रेस प्रसंग चल रहा है। दोनों की कोर्ट मैरिज  हो चुकी है।
विज्ञापन


यह जानकारी मिलते हड़कंप मच गया। इसके बाद क्षुब्ध परिजनों ने बारात को लोगों की मदद से बंधक बना लिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ  । किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ग्रामीणों के उग्र रूप को देख  लौट आई। वहीं, लड़के ने  कबूल किया, उसका प्रेम प्रसंग अन्य लड़की से चल रहा है और वह शादी नहीं करना चाहता है। देर रात बारात बंधक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed