फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blue light car started smuggling

नीली बत्ती लगी कार से तस्करी

Mon, 24 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Blue light car started smuggling
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना।  पुलिस ने बिड़ौली चैकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आई नीली बत्ती लगी कार को पकड़ा, जिसमें से 36 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब पकड़ी गई। वहीं दूसरी कार से 20 पेटी शराब बरामद कर कार को सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


रविवार को करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चैकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुखबिर ने सूचना मिली कि करनाल की ओर से आ रही एक नीली बत्ती लगी स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर कर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान हरियाणा की ओर से नीली बत्ती लगी कार आ गई बैरियर के पास पहुंचते ही दो युवक कार से भाग निकले। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 36 पेटी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पकड़ी गई कार का चालक सुनील निवासी गांव बापोली हरियाणा है। कार और शराब को सीज कर दिया गया है, चालक पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, आबकारी इंस्पेक्टर एसके मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने बिड़ौली चैकपोस्ट पर एक स्विफ्ट कार को पकड़ लिया और उसमें से 20 पेटी अवैध शराब बरामद का ली। इस दौरान मौके चालक फरार हो गया। कार के कागजों के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed